फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में भाजपा को जमीन पर लाएगी जनता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेश दूबे ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से कोई नीति नहीं बनने से छुट्टा पशु मुसीबत बन गए हैं। किसान और आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। मेहनत से तैयार होने वाली फसल को पल भर में छुट्टा मवेशी चट कर रहे हैं। 15 जनवरी तक छुट्टा पशुओं को लेकर कोई इंतजाम न हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

वह सोमवार को पटेल नगर स्थित एक लॉन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 में सपने बेचकर सत्ता में आई भाजपा को 2019 में जनता जमीन पर लाएगी। किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी हर वर्ग के लोग इस सरकार से त्रस्त हैं। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराध का ग्राफ बढ़ गया है। छुट्टा पशुओं से जहां खेतीबारी नष्ट हो रही है, वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावक भी भयभीत रहते हैं। मोबाइल कंपनियों की मनमानी से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है। फोर जी का पैसा कंपनिया लेती हैं, लेकिन टू जी का भी लाभ नहीं मिलता। बिजली कट जाने पर नेटवर्क भी गायब हो जाता है। इस सरकार में तहसील से लेकर कलेक्ट्रेट, थाने से लेकर अन्य विभागों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें