भदोही । खुद्दामे हज समिति की ओर से गुरुवार को मोहल्ला कजियाना में कैंप लगाकर छह छात्राओं को सिलाई मशीन वितरित किया गया। इस मौके पर समाजसेवी अहसान राइन ने कहा कि छात्राएं अपने हुनर का इस्तेमाल कर मशीन के जरिए जीविका चला सकेंगी।
उन्होने कहा कि बहुत से छात्राएं हैं जिन्होंने सिलाई, कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण लिया है लेकिन मशीन के अभाव में अपने हुनर का उपयोग नहीं कर पा रही हैं। इस मौके पर पूर्व सभासद शफीक अहमद भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि संस्था से मशीन पाकर छात्राओं का उत्साहवर्धन हुआ है। संयोजक समिति के प्रदेश अध्यक्ष हाजी आजाद खां ने बताया कि आज के कैंप में दो दर्जन वृद्धों और महिलाओं को कंबल भी बांटे गए। संचालन मौलाना सोहैब आलम ने किया। वसीम अहमद, कलीम सिद्दीकी, मुमताज खां, अतीक अहमद, जावेद हाशिम, जावेद कुरैशी मौजूद थे।