फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर मौलाना अबुल कलाम को खिराजे अकीद

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। मशाल रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर जुटे कार्यकर्ताओं ने उन्हें खिराजे अकीदत पेश करते हुए उनकी नीतियों को अपनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान उनके चित्र पर अकीदत के फूल का नजराना पेश किया गया।कांग्रेस नेता मुशीर इकबाल ने कहा कि प्रथम शिक्षा मंत्री के रूप में मौलाना अबुल कलाम आजाद ने राष्ट्र को दिशा दी। वे आज हमारे बीच नही रहे लेकिन उनकी नीतियां और उनके संकल्प हमेशा याद रहेंगे। उनकी नीतियां अपनाने पर जोर दिया गया। पीसीसी सदस्य मसूद आलम ने कहा कि मौलाना ने राष्ट्र के सांप्रदायिक सौहार्द को कायम रखने में महान कार्य किए। वे सभी संप्रदायों को साथ लेकर चले। जिला काग्रेस उपाध्यक्ष कमर मलिक ने कहा कि मौलाना आजाद देश के बंटवारे के खिलाफ थे। बंटवारे के समय नई दिल्ली के जामा मस्जिद से मुसलमानों से भारत में ही रहने की अपील की थी।
विज्ञापन

बैठक में उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि मौलाना का जन्म अरब मुल्क के मक्का शहर मे 11 नवंबर 1888 को हुआ था और निधन 22 फरवरी 1958 को नई दिल्ली मे हुआ। करम चंद बिंद, निजामुद्दीन मंसूरी, स्वालेह अंसारी, अरशद मलिक, उपेंद्रनाथ, मो.मोहसिन, शमशाद अहमद, दिनेश चौरसिया, शेख मो.असलम, मो.शाह आलम (एडवोकेट), अब्दुल अलीम, मो. शमीम हाशमी, अफजल हसन, तौफीक अहमद, बद्री प्रसाद पटवा, शफीक अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें