ज्ञानपुर(भदोही)। जिले में बुधवार को डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। बाबा साहेब को श्रंद्धाजलि देकर उनकों याद करते हुए अधूरे सपनों के पूरा करने का संकल्प लिया गया।
कांशीराम समाज सेवा समिति ने शिल्पकला प्रशिक्षण केंद्र जौहरपुर में परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस मौके पर जय प्रकाश भारतीय ने कहा कि बाबा साहेब जीवनभर दबे, कुचले लोगों के लिए संघर्ष करते रहे। उन्होंने संविधान में सभी को समानता का अधिकार प्रदान किया। वे गरीबों के सच्चे हितैषी थे। इस अवसर पर सोनम श्रीवास्तव, वंशराज, वनीता देवी साहु, राजेंद्र प्रसाद, अंशिका, बबली समेत अन्य लोग मौजूद थे। इसी तरह ज्ञानपुर नगर में डा. अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। वार्ड नंबर एक के निवर्तमान सभासद शशिभूषण राव की अध्यक्षता में ज्ञानसरोवर के पास स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकों याद किया गया। इस मौके पर चंदूलाल चंद्राकर, विरेंद्र कुमार, राके श कुमार, संतोष कुमार, मोनू, श्यामू, विकास, सुशील समेत अन्य लोग मौजूद थे। इसी तरह डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने भी परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब को याद किया। उनके व्यकित्तव और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अधिवक्ता मुरलीधर, रमाशंकर यादव, श्याम नारायण प्रजापति, सोमारु राम, संतलाल समेत आदि मौजूद थे।