फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात जोन और 13 सेक्टर में बंटा जिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन और मुहर्रम को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के लिए जिले को सात जोन और 13 सेक्टरों में बांटा गया है। एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार से लेकर कई जिलास्तरीय अधिकारी जोन और सेक्टरों पर नजर रखेंगे। संबंधित थानों की पुलिस और बड़ी संख्या में कांस्टेबल, पीएसी, पैरामिलिट्री फोर्स भी सतर्क रहेगी।
विज्ञापन

सूबे के संवेदनशील जिलों में शामिल कालीन नगरी भदोही में दो समुदायों का पर्व साथ पड़ने पर सुरक्षा सख्त कर दी जाती है। विजयदशमी के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन और मुहर्रम साथ होने से पुलिस और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। त्योहारों को शांतिपूर्वक ढंग से निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से निगरानी के लिए खाका बना लिया गया है। भदोही नगर में 15 सीसीटीवी कैमरे, दो ड्रोन कैमरे के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है। इसी तरह घोसिया, खमरिया, ज्ञानपुर, गोपीगंज, सुरियावां में भी जरूरत के अनुसार सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जिले को सात जोन और 13 सेक्टर में बांटा गया है। जिलास्तरीय अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ क्षेत्राधिकारी, इंसपेक्टर भी रहेंगे। उन्होंने बताया कि दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स और 450 कांस्टेबल लगाए गए हैं। प्रतिमा विसर्जन और मुहर्रम से पहले ही संदिग्ध व्यक्तियों को चिंह्नित किया गया है। माहौल अगर खराब करने का प्रयास किया जाएगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें