फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा पंडाल, इमाम चौक का पुलिस ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन और मोहर्रम एक ही दिन होने से शांति व्यवस्था को लेकर चौकस हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को दुर्गा पूजा में उमड़ी भीड़ के साथ-साथ इमाम चौकों का भी निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय और चौकी प्रभारी शशिकांत ने इमाम चौक से निकलने वाले जुलूस की विस्तृत जानकारी ली। रोटहां, मानिकपुर, मोमिनपुरगांव में शुक्रवार की रात निकलने वाले जुलूस की जानकारी ली। जुलूस में आने वाली बांधा या अन्य समस्या की जानकारी लेते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा। विसर्जन को लेकर ने पूजा समितियों से बात की। विसर्जन के रास्तों में कोई बांधा या अन्य किसी समस्या को साझा करने की अपील की। थानाध्यक्ष कहा कि खलल डालने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें