फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही।
विज्ञापन

गत जून में अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों के लिए हड़ताल करने वाले नगर पालिका कर्मचारियों ने पुन: हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। पालिका कर्मचारी संघ ने गुरुवार को जिलाधिकारी को पत्रक भेजकर कहा कि जून में हमारी जिन मांगों को पूरा करने का आश्वासन देकर हड़ताल समाप्त कराया गया था, उनमें से सभी लंबित हैं। यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 21 सितंबर से सफाई व्यवस्था ठप कर हड़ताल पर चले जाएंगे।
कर्मचारियों का नेतृत्व कर रहे मो. राशिद ने कहा कि वर्ष 2006 से 2012 के बीच एरियर, भत्ते और छठा वेतन का लगभग छह करोड़ रुपया बकाया चला आ रहा है। संविदा कर्मचारियों को वर्ष 2013 से 2017 तक समय समय पर बढ़ा वेतन भी बकाया है। पालिका कर्मचारियों के कराए गए जीवन बीमा के कागजात और सर्विस बुक भी कर्मचारियों के पास नहीं है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भत्ता, पेंशन बकाया आदि के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है। गत जून में हड़ताल के दौरान इन मांगों को रखा गया था, जिस पर अधिशासी अधिकारी ने आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया था लेकिन देखा जा रहा है कि पालिका द्वारा किसी मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया ना ही कोई मांग पूरा किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 21 सितंबर से त्योहारी सीजन का आगाज हो जाएगा, जिसमें मोहर्रम भी है। कहा कि कर्मचारियों से जिम्मेदारी से काम की अपेक्षा तो की जाती है लेकिन हमारी समस्याओं को कोई गंभीरता से लेने वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को भेजे गए पत्रक में साफ अल्टीमेटम दिया गया है कि यदि हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 21 सितंबर से सभी कर्मचारी हड़ताल पर जाने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें