ज्ञानपुर (भदोही)।
औराई विकास खंड के बर्जी ग्राम प्रधान के खिलाफ जांच के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। उत्पीड़न बंद न होने पर संगठन ने 25 अगस्त से विकास भवन गेट पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को प्रधानों ने प्रभारी जिलाधिकारी से मिलकर जिले में प्रधानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगा। कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत बर्जी प्रधान के खिलाफ 18वीं बार जांच की जा रही है। जो कि हर तरह से अन्यायपूर्ण है, इसका हर कदम पर विरोध किया जाएगा। जिला विकास अधिकारी की ओर से प्रधान का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। आरोप लगाया कि प्रधानों को अधिकारियों की ओर से सहयोग नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन के साथ 25 अगस्त से विकास भवन के सामने एकमात्र आंदोलन ही विक ल्प बचा है। जिलाध्यक्ष धर्मेद्र मिश्र के नेतृत्व में प्रभारी जिलाधिकारी हरी लाल यादव से मिलने पहुंचे प्रधानों ने बताया कि बर्जी प्रधान के खिलाफ जांच में पीडल्यूडी के एक्सईएन, डीडीओ और जेई जिला पंचायत की संयु क्त जांच में क्लीनचीट मिल चुका है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में बर्जी समेत कई प्रधानों के उत्पीड़न का मामला सामने आया है। इस मौके पर संजय पाठक, श्रीराम दुबे, अनुज मिश्रा, रमेश यादव, नित्यानंद दुबे, प्रमोद सिंह, रमेश यादव, प्रेमशंकर पाल, फिरोज अहमद, उदय राज आदि लोग शामिल रहे।