फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कौलापुर (भदोही)।
विज्ञापन

वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट पर आनापुर गांव के पास गुरुवार को ट्रेन से कटकर एक सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। वह कछवां मंडी से सब्जी लेकर आ रहा था। घरवालों के मुताबिक वह सुबह ही घर से निकल गया था, लेकिन दोपहर बाद उसकी मौत की सूचना पहुंची।
विज्ञापन

गोपीगंज थाना क्षेत्र के सुजातपुर खलिया दलित बस्ती निवासी लल्लू गौतम (40) पुत्र रामदुलार गौतम सब्जी की दूकान चलाता था। बताते हैं कि बृहस्पतिवार को करीब ढाई बजे वह कछवां मंडी से सब्जी लेकर लौट रहा था। ज्ञानपुर रोड और कौलापुर के बीच आनापुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी समय पवन एक्सप्रेस आ गई और वह कट गई। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना घरवालों को दी। इसी बीच जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें