फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के शिक्षण संस्थान पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। तालाब की जमीन पर बने बसपा के पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय के शिक्षण संस्थानों पर प्रशासनिक शिकंजा कसना शुरू हो गया है। शुरुआती जांच में अभिलेखों में गड़बड़ी उजागर होने लगी है। डीएम के निर्देश पर बेदखली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारी राजस्व नियमों के तहत सप्ताहभर के अंदर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों आईजीआरएस पोर्टल पर ग्रामीणों और ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने शिकायत की थी कि बेरवां पहाड़पुर स्थित हीरानंद जगवंती देवी इंटर कॉलेज और महाविद्यालय तालाब की आराजी संख्या 521, 522 और 524 पर बना है। मामला संज्ञान में आने के बाद डीएम विशाख जी ने एसडीएम ज्ञानपुर को जांच सौंप दी। करीब एक सप्ताह गुजरते-गुजरते शुरुआती जांच में खामियां सामने आने लगी हैं। कमिश्नरी के आदेश को अभिलेखागार से मंगाने के बाद उसका परीक्षण किया गया तो गड़बड़ी सामने आने लगी। प्रशासनिक जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि उक्त जमीन वास्तव में तालाब ही है। अपर जिलाधिकारी हरिलाल यादव ने कहा कि एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में गड़बड़ी सामने आ रही है। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार के माध्यम से 67 के तहत बेदखली की कार्रवाई की जा रही है, जिसे पूर्ण करने में 10 से 15 दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें