फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थलों पर चला चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले को लेकर मंगलवार को जिले में हाई अलर्ट रहा। स्टेशन और बस अड्डों के अलावा तमाम सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध लोगों और वस्तुओं की तलाशी ली गई। हालांकि कुछ संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन

हमले के बाद शासन के निर्देश पर एलर्ट घोषित होने पर खुफिया एजेंसियों को भी चौकस कर दिया गया। हालांकि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पहले से ही पुलिस और प्रशासन की ओर से जिले में चौकसी बरती जा रही है। लेकिन मंगलवार को शासन का निर्देश आते ही जिले के सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की ओर से चेकिंग कराई गई। साथ ही मुखबिर और खुफिया एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया। हालांकि इस दौरान कुछ संदिग्ध इनपुट नहीं मिला। जिले के बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों के अलावा ऊंज और बाबूसराय स्थित जनपद सीमाओं पर खास तौर पर चौकसी बरती गई। भदोही नगर, गोपीगंज, ज्ञानपुर, औराई, ऊंज, सुरियावां आदि क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई। क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर रामकरण ने बताया कि उनके सर्किल में पहले से ही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर चौकसी बरती जा रही है। लेकिन, हमले के बाद आए आदेश पर सक्रियता और बढ़ा दी गई थी। जीटी रोड पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को विशेष चौकसी रखने का निर्देश दिया गया। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अलर्ट का निर्देश आते ही जिले के प्रमुख स्थानों पर गहनता से चेकिंग कराई गई। आगे भी अलर्ट रहेगा। संवेदनशील स्थानों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें