फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर में छह घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। लगातार बारिश के चलते मंगलवार को जिले की बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह चरमरा गई। ज्ञानपुर जिला मुख्यालय पर छह घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दोपहर एक बजे के आसपास गुल हुई बिजली के दर्शन शाम को साढ़े सात बजे हुए। जबकि जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। इस दौरान ज्ञानपुर नगर के अलावा गिरधरपुर, बड़ाडीह, भिदिउरा, भुड़की, सिंहपुर आदि गांवों की बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। इससे लोगों को परेशानी हुई। बिजली से होने वाले तमाम जरूरी कार्य बाधित हुए। शाम की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। एक्सईएन चंद्रबली ने कहा कि बारिश और हवा के चलते आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जगह-जगह पेड़ गिरने से तार टूट जा रहे हैं और फॉल्ट आ रहा है। इससे आपूर्ति बाधित हो रही है। हालांकि समस्याओं को दुरुस्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें