फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘खाना तभी बनाऊँगी, जब मतदान करके आऊँगी’

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरियावां। क्षेत्र के एकल विद्यालय और ज्ञानपुर के संघ्र के पदाधिकारियों और आचार्यों ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर र लोगों को जागरूक किया। इस दौरान छात्रों ने 12 मई को अधिक से अधिक मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

महजूदा के एकल विद्यालय में मतदाता जागरूकता रैली के दौरान गांव में भ्रमण करके लोगों को सभी काम छोड़ पहले मतदान करने का संदेश दिया। छात्रों समेत अध्यापकों ने बैनर और दफ्ती के माध्यम से क ई स्लोगन लगाए। खाना तभी बनाऊंगी, जब मतदान करके आऊंगी। छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करो मतदान जैसे स्लोगन लगाकर लोगों को जागरूक किया। ज्योति नारायण ने लोकतंत्र का मान रखने के लिए सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। अंचल प्रतिनिधि रीता देवी ने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बड़ा अधिकार है और सबसे बड़ा कर्तव्य भी है। इस दौरान कपिल देव यादव, विकास कुमार, ताराशंकर, सीमा, आरती, गुड़िया, मुन्नीलाल, पंचम, विनोद कुमार, शेषमणि, रामजीत आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें