ज्ञानपुर। 12 जनवरी को लखनों गांव में स्कूल वैन हादसे के मृतकों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर सशक्त समाजवादी पार्टी का क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। जिम्मेदार अधिकारियों के निलंबन और पीड़ित बच्चों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर अनशनकारी अड़े रहे।
कहा कि मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। पार्टी अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कहा इतने बड़े हादसे के बावजूद जिम्मेदार विभाग के अफसरों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान उन्होंने मृत बच्चों के अभिभावकों को 20 लाख, ज्यादा झुलसे बच्चों को 10 लाख और सामान्य रूप से झुलसे बच्चों के परिवार को पांच लाख की आर्थिक मदद देने की मांग की। पीड़ित बच्चों को आजीवन मुफ्त इलाज, स्नातक तक की मुफ्त पढ़ाई, प्लास्टिक सर्जरी के लिए देश के बड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज के सुविधा की मांग उठाई। कहा अभी भी चार बच्चे आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं, वही दो बच्चों को जनरल वार्ड में रखा गया है। इस मौके पर रमाशंकर यादव, प्रेमबहादुर सिंह, शिवनरेश, सुनील पाल, राम सजीवन, सुजीत, हरि मोहन, मनोज कुुमार, तेजबहादुर, दयाशंकर आदि मौजूद रहे।