फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल के जरिए योजनाओं की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभोली विकास खंड के मिश्राइनपुर प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को ग्रामोद्योग से ग्राम स्वराज की ओर चौपाल कार्यक्रम का डीएम और सीडीओं ने शुभारंभ किया। इसमें शासन की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि योजना की पात्रता तय करने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना उनका लक्ष्य है। शौचालय समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि खुले में शौच करना शर्म की बात है। अगर बीमारियों से बचकर रहना है तो खुले में शौच का त्याग करना होगा। वहीं रोस्टर के अनुरूप बिजली नहीं मिलने की शिकायत पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को रोस्टर के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित करने का नर्दिेश दिया। संबंधित अधिकारियों को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना समेत अन्य योजनाओं के लिए ज्यादा से ज्यादा लाभार्थीयों के चयन को कहा। इस दौरान उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का नौ फरवरी से आयोजन किया गया। इसमें अधिक से अधिक पंजीयन कराने की अपील की। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव, डीपीओ उर्मिला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें