फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही को हराकर जेठूपुर बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औराई। स्व. आनंद तिवारी स्मारक की ओर से इंटर कॉलेज औराई में आयोजित 12 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भदोही को हराकर जेठूपुर विजेता बना।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भदोही की टीम ने 16.4 ओवर में 152 रन बनाए। इसमें अमन ने तीन छक्के की मदद से 33 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जेठूपुर की टीम ने 13वें ओवर में जीत दर्ज कर ली। मैन ऑफ द मैच राहुल जबकि मैन ऑफ द सीरीज किशन को दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंत्री रंगनाथ मिश्र ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि जीवन मे जीतना महत्व शिक्षा का है, उतना ही महत्व खेल का है। आयोजक साधु तिवारी, ब्लॉक प्रमुख विकास मिश्र, रमेश तिवारी, विकास दूबे, राजू शुक्ल, नागेंद्र मिश्र, प्रदीप मिश्रा, विनोद शुक्ला, अखिलेश दूबे, विनय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें