फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीएस अस्पताल प्रबंधन की देखरेख में चलेगा मेटर्निटी विंग

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के स्थित महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में बन कर तैयार 100 शैया वाले मेटर्निटी विंग अगले दो सप्ताह के अंदर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। गुरूवार को कार्यदाई संस्था उप्र राजकीय निर्माण निगम द्वारा तैयार अस्पताल को एमबीएस अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. जयनरेश को सौंप दिया गया। इस मौके पर मौजूद मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसएन सहाय ने बताया कि दो सप्ताह के अंदर नए परिसर में ओपीडी समेत अन्य उपचार प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि नए बने अस्पताल में शीघ्र ही चार स्टाफ नर्स और तीन बच्चों के डाक्टरों की तैनाती की जाएगी। अस्पताल में अगले कुछ महीनों में सिक न्यु बार्न युनिट, एल्डर्ली वार्ड, कंगारू मदर केयर वार्ड समेत आपरेशन थिएटर भी क्रियाशील हो जाएगा। बताया कि ओटी में सिजेरियन आपरेशन की पूरी व्यवस्था होगी। कहा कि पूर्व में इस अस्पताल के संचालन के लिए हेरिटेज अस्पताल वाराणसी से करार हुआ था लेकिन बाद में उनके पीछे हट जाने से अब इसके संचालन की जिम्मेदारी एमबीएस अस्पताल प्रबंधन को सौंपी गई है। आज कार्यदाई संस्था द्वारा अस्पताल हैंडओवर से पूर्व सीएमओ और सीएमएस ने निरीक्षण किया जिसमे कुछ कमियां सामने आईं। जिन्हें दुरूस्त करने के लिए कार्यदाई संस्था से अपेक्षा की गई है। जानकारी हो कि वर्ष 2014 में मेटर्निटी विंग की आधारशिला रखी गई थी जो अब जाकर तैयार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें