फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समधा महोत्सव में बच्चों ने बांधा समा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औराई। ब्लॉक के बेजवां प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को समधा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। माडल विद्यालय को देखकर लोग आकर्षित हो रहे थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि औराई ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिले के पूर्वी छोर पर स्थित विद्यालय को शिक्षकों ने अपनी मेहनत से सींचा है। मॉडल विद्यालय अब कान्वेंट स्कूलों को भी मात दे रहे हैं। स्कूल में प्राकृतिक वातावरण, स्मार्ट क्लास, विज्ञान कक्ष, कंप्यूटर कक्ष संग मनोहारी छटा लोगों को आकर्षित कर रही थी। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव, सुनील दत्त दूबे, समर बहादुर पटेल, गणेश प्रसाद, ओम प्रकाश पटेल, ज्योति कुमारी, तोयज मिश्रा, सूबेदार यादव, विनोद बिंद, अवनीश मिश्र, सभाजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें