भदोही। गत 15 दिसंबर को कौशल विकास मिशन की स्थापना को पांच वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर चलाए जा रहे सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई की ओर से भदोही तहसील से राष्ट्रीय कौशल मिशन की जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। जिला समन्वयक सूर्यबली सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई कौशल मिशन से अधिसंख्य युवा लाभान्वित हो रहे हैं।
दोपहर 12 बजे युवाओं की शृंखला तहसील से रवाना होकर कंसरायपुर, रामरायपुर, रजपूरा चौराहा, इंदिरा मिल चौराहा, रेवड़ा परसपुर आदि क्षेत्रों में घूम कर कंसरायपुर में आकर समाप्त हुआ। जिला समन्वयक ने बताया कि युवाओं को दिशा दिखाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने व रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार ने 15 दिसंबर 2013 को इसकी शुरुआत की थी। तब से करोड़ों युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ चुके हैं। रैली में युवाओं ने विभिन्न श्लोगनों के नारे लगाए। रैली में अचल सिंह, रुद्ररप्रकाश पटेल, संजय कुमार, योगेंद्र कुमार यादव, संदीप यादव समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल रहे।