भदोही। नगर के दरोपुर स्थित सुधा देवी लालता प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को प.दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ मिशन के तहत आयोजित शिविर में चिकित्सकों ने 230 मरीजोां का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं।
भाजपा नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनहित में जो कार्य शुरू किया है उसका हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। आम तौर पर लोग उपचार के लिए अस्पताल जाते थे, लेकिन सरकार नई व्यवस्था देते हुए चिकित्सकों को ही मोहल्ले- मोहल्ले भेज रही है। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा.वीके सिंह व जिला नगरी य स्वास्थ समन्वयक डा.प्रदीप कुमार ने बताया कि हर माह इस तरह कसिी पिछड़े वार्ड में शिविर करने के निर्देश हैं। शिविर में 230 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गईं। अधीक्षक के मुताबिक कुछ रोगी गंभीर बिमारियो से पीड़ित थे उनकी सूची तैयार कर निकटतम अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उनका उपचार हो सकेगा। शिविर में डॉ. श्वेता यादव, डॉ. नाजिम अंसारी, फार्मासिस्ट संदीप कुमार, एलटी संजय पाल के अलावा वार्ड सभासद सुजीत यादव, सभासद करुणा शंकर दुबे, संजय यादव, मुन्नी लाल यादव, जितेंद्र यादव, विनोद यादव, मुन्नालाल सेठ, अजीत यादव, शेर बहादुर यादव, विनय मौर्य, अतुल यादव, अनुज, शुभम, अजीत आदि लोक सहयोग में लगे रहे।