फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदानित योजनाओं से किसान बदले तकदीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। किसानों की आय दोगुनी करने के मकसद से शुक्रवार को जिले की 79 न्याय पंचायतों के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

प्राथमिक पाठशाला बैराखास में कृषि उप निदेशक अरविंद सिंह ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान समेकित कृषि प्रणाली, प्रधानमंत्री फसल बीमा समेत अन्य अनुदानित योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी माली हालत बेहतर करें। उन्होंने वैज्ञानिक और आधुनिक खेती करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान रासायनिक उर्वरक की बजाए जैविक और देशी खाद का प्रयोग करें। इसके बाद किसान क्रेडिट कार्ड, रूपे कार्ड के बारे में बताया गया। प्राथमिक विद्यालय अछवर में प्रशिक्षक रोशन कुमार, माधोरामपुर में दीपक पटेल, ओम प्रकाश यादव ने किसानों को जागरूक किया। 79 न्याय पंचायतों में पांच हजार से अधिक पुरुष और 3500 महिला कृषकों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें