फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से शुक्रवार को सर्रोई बाजार में क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को आसान ऋण मुहैया कराने के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने किया। इस मौके पर जिले के 38 उद्यमियों को दो करोड़ 62 लाख का ऋण वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि एमएसएमई उद्यमियों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। इसमें बैंक उनकी मदद के लिए तैयार हैं। बैंक ने भदोही जिले के 38 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को ऋण वितरित किया। इनमें मुख्य रूप से विपिन जायसवाल, सुरेश गुप्ता, सुभाष यादव, अनीता मौर्या, गीता वर्मा, कृष्णचंद्र, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने एमएसएमई उद्यमियों को 59 मिनट में ऑनलाइन ऋण उपलब्ध कराने की योजना का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्य रूप से बॉब के क्षेत्रीय प्रमुख प्रतीक अग्निहोत्री, मुख्य प्रबंधक पंकज, एलडीएम अमिताभ सेन, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एचपी यादव, कालीन निर्यात पदोन्नति परिषद के डिप्टी डायरेक्टर वीके सिन्हा, मुख्य प्रबंधक कालेमाझी, वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार, रामा भारतीया, एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें