फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वाचन में प्रतिभाओं की कमी नहीं, ढूंढने से मिलेंगे

विज्ञापन
अनुपम श्याम ओझा
विज्ञापन
भदोही।
विज्ञापन

स्टार प्लस के प्रमुख धारावहिक प्रतिज्ञा से नाम कमाने वाले अभिनेता अनुपम श्याम ओझा इन दिनों में भदोही में अपनी फिल्म जंक्शन वाराणसी की शूटिंग कर रहे हैं। शनिवार को ग्राम पिपरी में शूटिंग से फुरसत पाकर उन्होंने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में प्रतिभाएं ढूंढने का कभी प्रयास नहीं हुआ। पूर्वांचल में हिंदी फिल्मों के लायक लोकेशन के साथ-साथ अच्छी प्रतिभाएं मिल सकती हैं।
विज्ञापन

प्रतिज्ञा सीरियल में इलाहाबाद की खड़ी बोली को देश भर में ख्याति दिलाने के साथ-साथ खुद भी ख्याति अर्जित करने वाले अनुपम ने कहा कि पूर्वांचल के युवाओं को जब भी अवसर मिला है, उन्होंने हमेशा साबित किया है। पूर्वांचल की मिट्टी में अभिनय की जो कला छिपी हुई है, उसे कम लोग ही ढूंढ पाए। कहा कि रवि किशन, मनोज तिवारी जैसे नाम अब भोजपूरी सिनेमा के लिए अपरिहार्य हो चुके हैं। लोकेशन के लिहाज से कालीननगरी को फिल्म निर्माण के लिए अच्छी जगह बताते हुए कहा कि यहां का वातावरण अच्छा होने के साथ-साथ यहां के लोग शांतप्रिय है। जंक्शन वाराणसी के निर्देशक धीरज पंडित ने बताया कि फिल्म के निर्माता भदोही के पिपरी के कमलेश सिंह हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के लिए पिपरी को ही चुना है। यहां के लोग काफी सहयोग कर रहे हैं। फिल्म का कुछ हिस्सा वाराणसी में फिल्माया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें