फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

कच्चे तेल की कीमत कम होने के बाद भी पेट्रो पदार्थ को महंगा करने के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार जनता को बेवकूफ बना रही है। राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्र के नेतृत्व में 50 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद का नारा लगा रहे कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर देश को गर्त में ले जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तीन साल पूर्व भाजपा ने चुनाव में जो भी वादे किए, एक भी पूर्ण नहीं हो सके। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत कम होने के बाद भी जबरिया टैक्स को जनता पर ठोका जा रहा है। 2019 के चुनाव में जनता झूठ बोलने वाली पार्टी को सबक सिखाएगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता के पैसे को सरकारी खजाने में जमाकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार यह कुचक्र रच रही है। पेट्रो पदार्थों को जीएसटी में शामिल करने की मांग की गई। इस मौके पर सुरेश चंद्र उपाध्याय, जगदीश पासी, गुलजारी लाल, प्रेम बिहारी समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें