गोपीगंज। अघोषित बिजली कटौती एवं बिजली विभाग से जुड़ी पांच समस्याओं को लेकर गोपीगंज नगर में नागरिकों का चल रहा सत्याग्रह चौथे दिन एसडीएम और अधिशासी अभियंता बिजली के आश्वासन पर समाप्त हो गया। प्रशासन की ओर से मांग पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया।
गोपीगंज नगर में बदहाल बिजली आपूर्ति, जर्जर लटकते तार समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर चार दिन पूर्व समाजसेवी माबूद खां के नेतृत्व में नगर पालिका कार्यालय के सामने सत्याग्रह आंदोलन चल रहा था। आंदोलन को नगर के व्यापारियों ने समर्थन दिया। डीएम विशाख जी के संज्ञान में मामला आने पर शनिवार को उन्होंने एसडीएम ज्ञानपुर सुनील कुमार और अधिशासी अभियंता बिजली अमर सिंह को भेजकर धरना समाप्त कराया। अधिकारियों ने सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याएं जल्द दूर कर दी जाएंगी। इस मौके पर संतोष बघेल, रमाकांत गुप्ता, गुलाम मुस्तफा अंसारी, परवेज हाशमी, श्रीकांत जायसवाल, राजेश विश्वकर्मा, ओमप्रकाश, बबलू खान, फिरोज खान, राजेंद्र पुष्पकार, आर्यन मिश्रा, पिंटू कुरील, दिनेश कुमार, उमेश कुमार, रमेश कौशल, सलाउद्दीन, प्रमोद जायसवाल, मुख्तार अहमद, दीपक जायसवाल, कल्लू, बच्चा विश्वकर्मा, मनीष मोर्य, सूर्य प्रकाश पाठक, शिव अग्रहरि आदि मौजूदह रहे।