फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पांच साल में जन्मे 1.38 लाख बच्चे, जिले की बढ़ी जनसंख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में पांच साल में 1.38 लाख बच्चे जन्म लिए हैं। इसमें 70 हजार बेटे, तो 68 हजार बेटियां हैं। हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय है। जनसंख्या वृद्धि के चलते बेरोजगारी, अशिक्षा और गरीबी बढ़ रही है। साल 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की आबादी करीब 16 लाख थी, जो 13 साल में बढ़कर 20 लाख हो गई है। हर दस साल पर जनगणना होती है। 2011 के बाद जनगणना नहीं हुई है। जिले में 2020-21 के बाद एक लाख 38 हजार बच्चों की संख्या बढ़ी है। औसतन हर साल 26 से 27 हजार बच्चे जन्म लिए हैं।
विज्ञापन

वहीं औसतन हर माह एक जुड़वा बच्चे का भी जन्म हुआ है। अब तक 59 जुड़वा बच्चे और दो ट्रिपल बच्चे पैदा हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें