फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 1.28 करोड़ के हाईटेक नर्सरी का संचालन करेंगी समूह की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई ब्लाक के बेजवां में एक करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से हाईटेक नर्सरी का निर्माण कराया गया है। यहां करीब ढाई लाख सब्जी के पौधे तैयार किए गए हैं। अब नर्सरी का संचालन रमाबाई स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाएगा। अभी तक इसका संचालन उद्यान विभाग करता है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबन बनाने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है। करीब 20 से 25 लोगों को रोजागार मिलेगा।
विज्ञापन

नर्सरी में तैयार पौधों की ब्रिकी को लेकर उद्यान विभाग सजग नहीं था। पौधों की ब्रिकी धीमी गति से किया जा रहा था। करीब छह महीने में 70 से 75 हजार पौधों की ब्रिकी उद्यान विभाग किया है। दो रुपये में एक सब्जी का पौधा किसानों को दिए जाते हैं।



नर्सरी में किसके कितने पौधे उगाए गए
टमाटर- 1.50 लाख
मिर्च- 50 हजार
शिमला मिर्च- 20 हजार
पत्ता गोभी- 15 हजार
फूल गोभी- 15 हजार



हाईटेक नर्सरी का संचालन अब स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी।। इससे रोजगार के द्वार खुलेंगे। नर्सरी में करीब 2.50 लाख सब्जी के पौधे उगाए गए हैं। इसमें से करीब एक लाख पौधे बिक्री हुए हैं। - ममता सिंह यादव, डीएचओ भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें