फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर से लगी आग,हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर रोड स्थित काली देवी मोहाल में शुक्रवार को गैस सिलिंडर की आग से हजारों का नुकसान हो गया। इससे गरीब परिवार आसमान के नीचे आ गया। बचाव में पुत्र समेत छत से कूदी विधवा की हालत गंभीर बनी रही। घटना को लेकर मोहल्ले में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

काली मोहाल निवासी स्व. दिनेश मोदनवाल के मकान में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद घर के अंदर मौजूद परिजन बचने के लिए बच्चों सहित बाहर निकल गए, लेकिन दूसरे तल पर रह रही विधवा सीमा मोदनवाल और आठ वर्षीय पुत्र सीढ़ी से नीचे न उतर पाने की स्थिति में घबरा कर छत से नीचे कूद पड़े। घटना की जानकारी पर जुटे लोगों ने बालक को किसी तरह बचा लिया, लेकिन विधवा के जमीन पर गिर जाने से गंभीर चोट आ गई। वहीं जल रहे सिलिंडर और आगोश में आए गृहस्थी के सामानों को अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया जा सका। बावजूद इसके हजारों रुपये के सामान आग की भेंट चढ़ गए। उपस्थित लोगों का कहना रहा कि दोनों ही परिवार अत्यंत गरीब हैं और आग ने जुल्म ढाकर गृहस्थी के सामानों को राख कर दिया। जिला प्रशासन से स्थलीय निरीक्षण करा कर मुआवजा की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें