फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविरापुर की टीम ने जीता फूटबाल चैंपियन का ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित फूूटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को कविरापुर की टीम ने जीत लिया। कविरापुर ने शाहपुर को रोमांचक मुकाबले में टाईब्रेकर से 7-6 से हराया।
विज्ञापन

विजेता टीम को आयोजकों ने ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। फुटबाल चैपियंस ट्रॉफी का फाइलन मैच शाहपुर और कविरापुर के केपी मेमोरियल क्लब के बीच हुआ। इसमें बराबरी की टक्कर हुई। इस पर रेफरी प्रवीण सिंह ने दोनों टीम के बीच पुन: ट्राई ब्रेकर मैच करवाया। इसमें कविरापुर की टीम ने 7-6 से जीत हासिल की। आयोजक अंजनी शुक्ला ने विजेता टीम को 14 ट्रैक सूट और शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीं उप विजेता टीम को 5100 और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने मैच में अहम योगदान के लिए मिर्जापुर के सुनील शुक्ला का आभार जताया। इस मौके पर हजारी तिवारी, अनुपम तिवारी, प्रवीण सिंह, उमेश दुबे, विजय बिंद, जमील भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें