ज्ञानपुर। पर्यटन विभाग के नक्शे में शामिल हो चुके सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी और पड़ोसी जनपद मिर्जापुर को जोड़ने वाले प्रयागराज के मिश्र घाट पर बनने वाले पीपा पुल का प्रस्ताव प्रमुख सचिव लोक निर्माण कार्यालय के अनुभाग-10सी तक पहुंच गया है। इसे शीघ्र ही हरी झंडी मिलने की उम्मीद दिखने लगी है। पुल के बनने से तटवर्ती क्षेत्रों समेत गैर जनपदों को पहुंचने वालों की राह आसान हो जाएगी।
31 जुलाई 2018 को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस नेता और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य राजेश नारायण तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य अभियंता कार्यालय मिर्जापुर पहुंचकर जटिल बन चुकी समस्या से निजात दिलाने के लिए पत्रक सौंपा था। इस पर मुख्य अभियंता ने विभागीय अधिकारियों के साथ मंथन कर पीपा पुल के निर्माण का आश्वासन दिया था। उसी बीच अधीनस्थ अभियंता से आगणन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश पर एक करोड़ 60 लाख 25 हजार रुपये का इस्टीमेट मुख्य अभियंता सेतु-लखनऊ को भेज दिया गया। मामला जनहित से जुड़ा होने के कारण प्रपोजल फाइल प्रमुख सचिव कार्यालय लखनऊ पीडब्ल्यूडी के अनुभाग-10 में पहुंच कर हरी झंडी मिलने के इंतजार में है।
ज्ञानपुर। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग नितिन रमेश गोकर्ण का कहना है कि
प्रस्ताव को कार्यालय से हरी झंडी दी जा चुकी है। मुख्य अभियंता मिर्जापुर पर जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्माण का अंतिम निर्णय लेने के लिए कहा गया है।- नितिन रमेश गोकर्ण प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग