फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी तो पुन: पीएम बनाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। चौरी रोड स्थित सांसद आवास स्वदेशी आश्रम में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने लक्ष्य हमारा- मोदी दोबारा के तहत मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम महाजन द्वारा एक टीवी चैनल पर किए गए संवाद को सुना गया। साथ ही नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले से देश भर के युवाओं से संवाद करते हुए नरेंद्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए जोश भरा। कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में विश्व भर में भारत की शाख तेजी से बढ़ी है। आने वाला पांच वर्ष भारत और हमारे युवाओं के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान उन्होंने टीवी के माध्यम से युवाओं में जोश भरा और पुन: पार्टी को जिताने के लिए तैयार रहने को प्रेरित किया। जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष विनय पांडेय, दीपक मिश्रा, आईटी जिला संयोजक संजय मिश्रा, कपिल मिश्रा, पंकज बिंद, नीरज मिश्रा, राजन दुबे,नवनीत मिश्रा, रोहित दुबे, अमित, सूचित मिश्रा, किरन मोदनवाल, दीपम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें