फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राफ्ट्स प्रदर्शनी से शिल्पियों को प्रोत्सहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। भारतीय परंपरागत शिल्पकारी बचाने का यह अच्छा प्रयास है। इस तरह के योजनाओं के संचालन से शिल्पियों का उत्साहवर्धन होता है। यदि उन्होंने योजनाओं का वास्तविक लाभ मिले तो वे भी आगे बढ़ सकते है और उन्हें स्वावलंबी बनने में मदद मिलेगी। ये बातें अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) के मानद सचिव हाजी शाहिद हुसैन अंसारी ने शुक्रवार को कालीन भवन में काउंसिल फार हैंडीक्राफ्ट्स डेवलेपमेंट कारपोरेशन (कोहैंड्स) की क्राफ्ट्स प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए कही।
मानद सचिव ने कहा कि आज भारतीय कला और शिल्प को बचाने की आवश्यकता है। उनके लिए नई नई योजना चलाकर भारत सरकार ने अच्छा काम किया है। उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें बैकों से ऋण स्वीकृत कराने के साथ साथ देखना होगा कि उन्हें आर्टिजन कार्ड का लाभ मिले। प्रदर्शनी के शुभारंभ के बाद मुख्य अतिथि समेत आए लोगों ने विभिन्न प्रकार के क्राफ्ट्स् उत्पाद का जायजा लिया। इस मौके पर एक दर्जन से अधिक शिल्पी वहां परंपरागत कालीन एंब्रायडरी, बुनाई आदि करते हुए मिले जिसका लोगों ने अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर नगर पालिका परिषद कार्यालय में भी प्रर्द्शनी की शुभारंभ एकमा उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल हादी ने किया। दोनो ही प्रदर्शनी में भारतीय कालीन उत्पादन से जुड़े लोगों के अलावा इफ्तेखार सिद्दीकी, एसके सिनहा, अमला शंकर, नरेश, सैयद वसीम, मैनुद्दीन, एहतेशाम आदि के अलावा सितारा देवी, चंपा देवी, रशीदा बानो आदि शिल्पी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें