फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलि में मोटर ट्रेनिंग सेंटर खुलने का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में ड्राइविंग लाइसेंस लेने की प्रक्रिया जल्द बदलने वाली है। जािले में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोले जाने को लेकर उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर जल्द ही मुहर लग सकती है। सेंटर खोलने के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही अपर परिवहन आयुक्त की ओर भी हरी झंडी मिल जाएगी। खास बात यह है की इसमें निर्धारित राशि का भुगतान करने के बाद उन्हें वाहन चलाना भी सिखाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलो में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोलने की मंशा के तहत जल्द ही जिले में उप संभागीय परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड मल्टी स्किल इंस्टीट्यूट (डीटीएमआई) खोलने की तैयारी परवान पकड़ने लगी है। इसके लिए विभाग कागजी कार्रवाई करने में जुटा हुआ है। निर्धारित मानक के अनुसार ट्रेनिंग संस्थान के लिए दो से तीन एकड़ जमीन की आवश्यकता होती है। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अपर परिवहन आयुक्त के निर्देश पर पिपरिस स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जमीन चिह्नित कर लिया गया है। जिसके संबंध में अपर परिवहन आयुक्त को अवगत करा दिया गया है। इसका बजट जारी होते ही ट्रेनिंग सेंटर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेस्ट में पास होने वालों को ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित वाहन चालक को विभाग की ओर से ड्राइविंग लाईसेंस जारी किया जाएगा। इसमें खास बात यह है कि वाहन स्वामी की ओर से निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद उन्हें वाहन चलाना भी सिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें