ज्ञानपुर। राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए लगाई गई ई-पास मशीन से राशन वितरण प्रक्रिया गति पकड़ने लगी है। शुरू के दिनों में फिंगर प्रिंट और सर्वर की समस्या से कई लाभार्थियों को राशन से वंचित होना पड़ रहा था। इस समस्या से तत्काल निजात देने के लिए विभाग की ओर से प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो साइबर इंजीनियरों को तैनात किया गया है। जो कोटेदार की ओर से ई-पास मशीन में मिली खराबी की सूूचना पर तत्काल ठीक करेंगे। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि जिन लाभार्थियों को नाम एक नंबर 2018 तक पात्रता सूची में नाम दर्ज है, उन्हें जनवरी माह में राशन से वंचित नहीं किया जा सकता है। यदि किसी कारणवश ई-पास मशीन के जरिए उन्हें राशन नहीं मिल पाया हो तो वह महीने के 25 से 30 तारीख के बीच आधार कार्ड से राशन उठा सकते हैं। एक नवंबर 2018 तक पात्रता सूची में शामिल लाभार्थियों को राशन न देने वाले कोटेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।