फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान से कई बीमारियां हो जाती हैं दूर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सृृजन संस्था के बैनर तले मंगलवार को महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल स में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 30 युवाओं ने रक्तदान का महादान किया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉ. अतुल सिंह ने किया। अतिथियों ने रक्तदान के महत्व और उसके लाभ के बारे में युवाओं को बताया।
विज्ञापन

कहा कि रक्तदान करने से किसी भी प्रकार का शरीर पर प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि मानसिक तनाव, बीपी, शुगर, कैंसर जैसे आदि बीमारियों से बचाने में सहयोग देता है। संस्था के संस्थापक आशीष सिंह ने कहा कि जिले में एक पहल की शुरुआत की गई है, जिसे युवा आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आम लोगों के लिए जिला अस्पताल है, लेकिन कई चिकित्सकों की कमी है। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अर्पित कुमार ने किया। इस मौके पर निखिल सिंह, विपुल सिंह, वीरू सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें