फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम स्वाराज के तहत लगाई चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभोली विकास खंड के रामनगर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को ग्रामोदय से ग्राम स्वराज के शीतकालीन भ्रमण के दौरान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का शुुुुभारंभ करते हुए एडीएम रामसिंह वर्मा शासन की ओर से संचालित योजना के लाभार्थियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की समीक्षा भी की। समीक्षा में खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को गलती को तत्काल सुधारने की हिदायत दी। समीक्षा में पेंशन समेत अन्य लाभार्थी योजनाओं की जानकारी लेते हुए उसकी प्रगति रिपोर्ट मांगी। वहीं गांव में बने शौचालयों के प्रयोग के लिए लोगों को प्रेरित खुले में शौच नहीं जाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन राकेश सिंह ने किया। इस मौके पर अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव, डीपीओ उर्मिला देवी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें