फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अस्पतालों की जांच, अभिलेख तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई के त्रिलोकपुर नहरा स्थित दो अस्पतालों की शुक्रवार को जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. आरएस केसरी ने जांच की। संचालकों के न मिलने पर उन्होंने सभी अभिलेख को तलब किया। चेतावनी दिया कि अभिलेेख न प्रस्तुत करने पर संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

माह भर पूर्व ग्रामीणों ने आईजीआरएस पर शिकायत की थी कि त्रिलोकपुर नहरा स्थित एक क्लीनिक और एक जच्चा-बच्चा केंद्र फर्जी तरीके से संचालित हो रहे हैं। दोनों अस्पतालों में मरीजों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए प्रभारी सीएमओ डॉ. एसएन सहाय ने जांच के लिए जिला कुष्ठ अधिकारी को नामित किया। शुक्रवार को सुबह 11 बजे डॉ. आरएस केसरी अचानक दोनों अस्पतालों की जांच करने के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पहुंचने से खलबली मच गई। जांच अधिकारी को मौके पर संचालक नहीं मिले। जिससे वह अभिलेखीय जांच नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद कर्मियों से तीन दिन के अंदर अभिलेख प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। अभिलेख आने के बाद सत्यता की जांच की जाएगी। अगर अवैध संचालन मिला तो उसे बंद कराया जाएगा। सूत्रों की मानें तो जांच अधिकारी के अस्पताल पहुंचने से पूर्व सूचना लीक हो गई। इससे संबंधित केंद्रों पर कोई नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें