भदोही। डेढ़ वर्ष से ठप अहमदगंज गजिया रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी 10 दिसंबर से सर्वदलीय धरना प्रदर्शन और क्रमिक अनशन के लिए तैयार है। आंदोलन को धार देने के लिए बुधवार को पूर्व विधायक जाहिद बेग के आवास पर बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया गया।
पूर्व विधायक ने कहा कि रेललाइन डबल हो चुकी है। विद्युतीकरण हो चुका है। इससे इस रेलमार्ग पर अधिक ट्रेनें होने से रेलवे फाटक पर दबाव बढ़ गया है। फाटक के हर समय बंद रहने से जाम की समस्या विकट हो चुकी है। यातायात समस्या के निदान के लिए सपा ने जो आरओबी भदोहीवासियों को दिया था, उस पर भाजपा सरकार ने विराम लगा दिया है।
पूर्व प्रमुख विकाय यादव ने कहा कि प्रमुख विपक्षी दल और संगठनों ने मिल कर नौ दिसंबर तक का समय प्रशासन को दिया है। यदि आरओबी पर निर्माण शुरू नहीं होता है तो हम आंदोलन के लिए तैयार हैं। कहा गया कि सुबह 10 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। सपा विस क्षेत्र के अध्यक्ष संतोष यादव ने सेक्टरों और बूथ प्रभारियों एवं पार्टी प्रकोष्ठों को जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया। संचालन शोभनाथ यादव ने किया। इस मौके पर हाजी शाहिद हुसैन, नईबाजार नगर पंचायत अध्यक्ष विजय सोनकर,श प्रदीप यादव, रामजस यादव, दीप नारायण भारती, सुरेश यादव, रमाशंकर बिंद, अलीशेर खां, शिव कुमार, मिंटू बेग, राजकुमार यादव, कामिल अंसारी, मनोज यादव, काशीनाथ पाल, कमलेश प्रजापति, प्रेम यादव, उदय शंकर सिंह, राहुल सिंह, आंनद पाल, मुन्ना यादव, रामराज यादव, राजू डायर, महबूब आलम, दयाराम, टोनी मंसूरी, जतन गुप्ता आदि मौजूद रहे।