फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन से खरीद हो सकती है प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जरूरत के हिसाब से क्रय केंद्र न खुलने से धान खरीद का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राइस मिलरों के आंदोलन से धान खरीद प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। मिलर मांग पूरी न होने तक आंदोलन के लिए अड़ गए हैं।
विज्ञापन

विभिन्न समस्याओं को लेकर राइस मिलरों ने दो सप्ताह से धान की कुटाई न करने के लिए काम काज ठप कर दिया है। उनका आरोप है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनको मिलने वाला कमीशन अब भी वही है। कहा कि एक देश एक कर की तर्ज पर जीएसटी लागू हुआ मगर सूबे में मंडी टैक्स अब भी लिया जा रहा है। पूर्व में एक क्विंटल धान के सापेक्ष 62 किलो चावल की रिकवरी होती थी, जो अब 67 किलो कर दिया गया है। महंगाई के बाद भी धान की कुटाई 10 रुपये क्विंटल ही दी जा रही है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। जिला विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने कहा कि जिले में 22 मिलर हैं। उनके माध्यम से ही चावल डिपो में जाता है। उनके आंदोलन से धान खरीद प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें