फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने दी दस्तक, खुल गईं गर्म कपड़ों की दूकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। दीपावली बीतने के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम सर्दी का अहसास होने लगा है। इसके चलते लोगों ने हल्के गर्म कपड़ों का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। इसी प्रकार रात्रि में सोते समय लोग गर्म चादर साथ रख रहे हैं। ठंड का आभास होते ही गर्म कपड़ों के खरीदार भी दुकानों पर पहुंच रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. वीके सिंह ने कहा कि इस मौसम में छोटे बच्चों और नवजातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

सप्ताह की शुरुआत न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से होकर बुधवार को 16 डिग्री और बृहस्पतिवार को 13 डिग्री तक गिर गया। इसके बाद से न केवल लोग ठंड से सिहर उठे बल्कि सुबह शॉल और स्वेटर का इस्तेमाल करने लगे। हालांकि दोपहर में मौसम गर्म हो जा रहा है। अगले सप्ताह भी 15 और 14 डिग्री के आस पास तापमान का अनुमान लगाया गया है।
उधर ठंड का आलम देख लोग गर्म कपड़ों की दुकानों पर पहुंचने लगे हैं। ठंड की दस्तक से पहले ही अजिमुल्लाह चौराहे पर गर्म कपड़ों की दुकानें सज गई हैं, जहां लोग खरीदारी को पहुंच रहे हैं। दुकानदार परवेज उर्फ बंटी ने बताया कि अभी इक्का दुक्का लोग आ रहे हैं। हालांकि अब दुकानदारी अच्छी होने के आसार हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने कहा कि यह वह मौसम है जिसमें बच्चों पर विशेष ध्यान देना होगा। सर्दी लगने पर घरेलू दवाई के चक्कर में न पड़कर किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें