फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से आनंद नगर रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

भदोही। भदोही रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे फाटक का बूम बृहस्पतिवार को चारपहिया वाहन के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते दिन में करीब साढ़े चार घंटे तक गेट खुल नहीं सका। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सड़कों पर जाम की स्थिति हो गई और ट्रेनों को कॉशन के सहारे चलाया गया। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

भदोही स्टेशन मास्टर आलोक कुमार ने बताया कि दोपहर 1.40 बजे छपरा से दुर्ग जाने वाली अप सारनाथ एक्सप्रेस के आने की सूचना पर आनंद नगर का रेलवे फाटक बंद कराया गया। ट्रेन के जाने के बाद इससे पहले की गेटमैन गेट खोलता उसी समय ज्ञानपुर रोड से आई एक मैजिक वाहन ने बूम में टक्कर मार दी। इससे बूम का उपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही ऊपरी हिस्सा टेढ़ हो गया। इसके बाद गेट को खोल पाना मुश्कल हो गया। काफी प्रयास के बाद गेट नहीं खुल सका तो उसे बंद कर रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। इस दौरान रेलवे फाटक से साढ़े चार घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि इस दौरान दुपहिया वाहन आते जाते रहे। आरपीएफ चौकी प्रभारी एके सिंह ने बताया कि मैजिक कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उधर रेलवे कंट्रोल को सूचना देेने के बाद आए इंजीनियरों की टीम ने गेट को ठीक किया, तब जाकर गेट दुरुस्त हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें