फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदाने कर्बला की याद में निकाला चेहल्लुम जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपीगंज। शहीदाने कर्बला की याद में बृहस्पतिवार को नगर में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। इसमें शामिल अंजुमन के लोगों ने नौहाखानी के साथ जंजीर और सीनाजनी कर मातम किया। मौलाना हुजनुल इस्लाम और मौलाना सैय्यद युनूस माहुली ने खिताब किया।
विज्ञापन

नगर के राजमार्ग स्थित मरियम बीबी इमाम बाड़ा पर शहीदे कर्बला की याद में जलसे का आयोजन किया गया। जलसे को खिताब करते हुए मौलाना हुजनुल इस्लाम और मौलाना सैय्यद यूनुस ने कर्बला के शहीदों का मर्तबा बयान किया। इसमें जौनपुर से आईं अंजुमन हैदरिया, वाराणसी से आईं अंजुमन बसीरुल मोमिनीन,दादूपुर यमुनापार से अंजुमन अब्बासिया की अंजुमन सदाए जैनब में शामिल लोगों ने नौहाखानी के साथ सीनाजनी और जंजीर का मातम किया। इसके बाद इमाम बाड़ा से ताबूत का जुलूस निकाला गया, जिसमें नौहाखानी पढ़ते हुए गिराई स्थित करबला पहुंचे। यहां पर अकीदत और एहतराम के साथ ताबूत पर चढ़ाए गए फूल- मालाओं को सुपुर्दे खाक किया गया। इसमें अहमद हसन, साबिउल हसन, मो. जामिन, मो. अब्बास, शादाब जाफरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें