फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में तालाबों को भरवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। धन की उपलब्धता के बाद भी काम समय से पूर्ण न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि वह अपनी सोच में परिवर्तन लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। गर्मी को देखते हुए डीएम ने सभी तालाबों में एक सप्ताह में पानी भरवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को सख्त हिदायत दी कि जो भी अधूरे कार्य बचे हैं, उन्हें तत्काल पूर्ण कराया जाए। बिजली विभाग के एक्सईएन को कहा कि गर्मी में शासन से तय रोस्टर के अनुसार बिजली दी जाए। उन्होंने सभी विभागों को चेताया कि वह तत्काल अधूरे कार्यों को पूर्ण कराएं। डीएम ने पेयजल व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए जल निगम के अभियंता को निर्देश दिया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जनसामान्य को पीने का पानी मुहैया कराएं। खराब हैंडपंपों का एक सप्ताह में मरम्मत कराकर रिपोर्ट दें। इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन बीडीओ दें। अधिशासी अभियंता नलकूप, सिंचाई, जल निगम और नहर को निर्देश दिया कि गर्मी में जानवर, पक्षी के आवश्यकता को देखते हुए तालाबों, गड्ढों और मोरवा नदी में पानी छोड़ा जाए। जहां-जहां ट्यूबवेल खराब हो, उन्हें तत्काल ठीक कराएं। इस मौके पर सीडीओ हरिशंकर सिंह, डीएसओ संजय पांडेय, संतोष पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें