अखिल भारतीय यादव महासंघ ने प्रतापगढ़ के अखिलेश यादव हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को हॉस्टल चौराहे पर प्रदर्शन किया। चक्काजाम का प्रयास कर रहे संगठन के कार्यकर्ताओं को कोतवाली पुलिस ने समझा-बुझा कर हटा दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में एक ही जाति को निशाना बना कर परेशान किया जा रहा है। या तो उन्हें फंसा कर जेल भेजा जा रहा है या तो हत्या कर दी जा रही है। अखिलेश हत्याकांड के दोषियों को पुलिस प्रशासन तत्काल गिरफ्तार करे अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रामधर यादव, ऋषभ श्रीवास्तव, अज्जू यादव, संतोष आदि रहे।