फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात सप्ताह में क

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सड़क पर सुरक्षित सफर करने को लेकर बुधवार को लोगों को जागरूक किया गया। कॉलेजों में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने हेलमेट लगाकर बाइक चलाने और तीन सवारी न चलने के साथ ही यातायात के नियमों का पूरा पालन करने की शपथ ली। काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने शपथ लेकर कहा कि यातायात नियमों का खुद पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

तमाम प्रयासों के बाद भी सड़कों पर सुरक्षित यातायात को लेकर संजीदगी नहीं देखी जा रही। यातायात माह और सप्ताह के रूप में पुलिस भी गाहे-बगाहे अभियान चलाती रहती है, लेकिन युवा वर्ग पर इसका ज्यादा असर नहीं दिखता। सड़कों पर आए दिन कम उम्र लोगों के वाहनों पर फर्राटा भरने के साथ ही बिना हेलमेट और बाइक पर तीन सवारियां बैठाकर जोखिम उठाने की बानगी दिख ही जाती है। हेलमेट के बिना जान गंवाने वाले तमाम हादसे सामने आने के बाद भी वाहन चालकों में इसकी अहमियत को लेकर गंभीरता नहीं दिखती। मंगलवार को दुर्गागंज में बाइक सवार छात्रों की टक्कर से साइकिल सवार की जहां जान चली गई, वहीं बाइक पर सवार एक अन्य छात्र सिर में गंभीर चोट लगने के कारण कोमा में चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अगर बाइक सवारों ने हेलमेट लगाया होता तो शायद इतनी गंभीर हालत न होती। हेलमेट लगाने और तीन सवारियां न बैठाने को लेकर अमर उजाला ने भी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। बुधवार को केएनपीजी कॉलेज में शिक्षक डॉ. रोशन लाल की अगुवाई में छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। छात्रों ने हाथ उठाकर शपथ ली कि वे बिना हेलमेट बाइक नहीं चलाएंगे ना ही तीन सवारियां बैठाकर चलेंगे। साथ ही दूसरों को भी जागरूक करेंगे। इस मौके पर शिखा प्रजापति, विशाखा, आयशा खानम, रेनू गुप्ता, सुनिधि मालवीय, गोविंद कुमार, रिशू बिंद, आशीष, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें