फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसओ समेत 10 अधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

अफसरों की लेेटलतीफी का जायजा लेने के लिए मंगलवार को सुबह सवा नौ बजे से साढ़े नौ बजे तक जिलाधिकारी विशाख जी ने पुरानी कलेक्ट्रेट और विकास के करीब दर्जन भर दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अफसर से लेकर कर्मचारी तक कार्यालयों में नहीं मिले। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने डीएसओ समेत 10 जिला स्तरीय अधिकारियों के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक दी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब 9.15 बजे डीएम विशाख जी पुरानी कलेक्ट्रेट स्थित बिजली विभाग कार्यालय पर पहुंचे। यहां एक्सईएन अमर सिंह समेत एक भी कर्मचारी नहीं दिखा। इसी तरह, डीएसओ, जिला विद्यालय निरीक्षक, साढ़े नौ बजे विकास भवन में स्थित एआर सहकारिता, ग्रामीण अभियंता सेवा, पिछड़ा वर्ग कल्याण, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, लघु सिंचाई, पंचस्थानीय निर्वाचन कार्यालय और जिला समाज कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण एक्सईएन बिजली अमर सिंह अधिशासी, डीएसओ संजय कुमार पांडेय, डीआईओएस श्याम सरोज वर्मा, सहायक आयुक्त निबंधक रवींद्र मिश्रा, अधिशासी अभियंत्रण सेवा विष्णु कुमार अग्रवाल, जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, अवर अभियंता लघु सिंचाई छोटेलाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचास्थानीय दुर्गाशंकर शुक्ल, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके सिंह अनुपस्थित मिले। जिलाधिकारी ने मनमानी को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित मिले अफसरों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर उपलब्ध कराएं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिकारी अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक दफ्तर में बैठकर जनता की फरियाद सुनें। अनुपस्थित अधिकारियों की कार्यशैली को संज्ञान में लेते हुए अधिकारियों को कड़ी हिदायत देकर कहा कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो, अन्यथा शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें