कौलापुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से मिनी स्टेडियम चकमानधाता में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें दौड़, गोला थ्रो, लंबी कूद समेत अन्य खेल आयोजित हुए। तीन हजार मीटर में संदीप बिंद ने बाजी मारी तो गोला थ्रो में राहुल प्रथम रहे।
एथलेटिक्स 100 मीटर पुरुष वर्ग में देवेश मिश्र प्रथम, मोनू पाल द्वितीय और सुनील कुमार तीसरे स्थान पर रहे। तीन हजार मीटर में प्रथम संदीप कुमार बिंद, द्वितीय बब्बन यादव और तृतीय कमल कुमार रहे। 800 मीटर में पप्पू प्रथम, अनिल कुमार द्वितीय और चंदन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। लंबी कूद में प्रथम शिवा यादव, द्वितीय जीत नारायण यादव और तृतीय स्थान पर शिव यादव रहे। गोला थ्रो में राहुल कुमार यादव प्रथम, लवकुश यादव द्वितीय और नीरज यादव तृतीय रहे। महिला वर्ग 100 मीटर में ममता प्रथम, शिवानी द्वितीय और श्रेया सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर में काजल प्रथम, शिवानी मौर्य द्वितीय और फूलन बिंद तृतीय रहीं। लंबी कूद में प्रथम गुडिया, द्वितीय ममता मौर्या और तृतीय स्थान कंचन यादव ने प्राप्त किया। गोला थ्रो में प्रथम रंजना, द्वितीय जूली और तन्नू सिंह तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी में शामिल 40 टीमों में दूबेपुर विजेता और कुरमैचा उप विजेता बनीं। इसी तरह वालीबाल में 32 टीमों ने हिस्सा लिया। कनकपुर विजेता रही जबकि ऊंज उप विजेता बनीं। खिलाड़ियों को केंद्र की जिला युवा समन्वयक शमीम बेगम ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल संस्कृति मनोरंजन के साथ -साथ एक दूसरे को जोड़ता है और राष्ट्र का गौरव बढ़ाता है। इस मौके पर उदयभान सिंह, राजाराम पाल, विजय शंकर, सुशील कुमार, उमाशंकर, किशन यादव, नायब बिंद, बुद्धिराम, अजय यादव, सुरेश कुमार, आरती पाल आदि मौजूद रहे।