फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3500 किसानों को मिलेगा कर्जमाफी का प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी किसान ऋण मोचन योजना के तहत पहले चरण में लाभ पाने वाले साढ़े तीन हजार किसानों को 11 सितंबर को ऋणमाफी का प्रमाणपत्र मिलेगा। प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर किसानों को प्रमाणपत्र देंगे। बुधवार को उनके आने का प्रोटोकाल प्रशासन के पास आ गया।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने घोषणापत्र में ऋणमाफी की बात कही थी। सरकार बनने के करीब दो माह बाद एक लाख तक कर्ज लेने वाले किसानों के ऋणमाफी की कवायद शुरू की गई। जिला प्रशासन की ओर से जिले के करीब 22 हजार किसानों को ऋणमाफी का लाभ दिया जाएगा। प्रथम चरण में 3500 किसानों का लाभ दिया जा चुका है और अब उन्हें 11 सितंबर को ऋणमाफी का प्रमाणपत्र मिलेगा। प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर समारोह में किसानों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि 11 सितंबर को प्रभारी मंत्री किसानों को प्रमाणपत्र देंगे। उन्होंने बताया कि वीएनजीआईसी के मैदान में समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें