फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका बरनवाल के सर पर बंधा तीज क्वीन का ताज

विज्ञापन
प्रियंका बरनवाल के सर पर बंधा तीज क्वीन का ताज
विज्ञापन
भदोही। महिला जागरूक मंच के तत्वावधान में शनिवार को आईआईसीटी प्रदर्शनी हाल में आयोजित तीज महोत्सव में जुटीं महिलाओं ने जमकर धमाल मचाया। तीन घंटे तक चले रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने विविध कार्यक्रमों से खूब वाहवाही लूटी। स्टेज पर युवतियां भी खूब थिरकीं और आनंद लिया। प्रियंका बरनवाल को तीज क्वीन के खिताब से सम्मानित किया गया। अवनि बरनवाल द्वितीय और प्रियांशी बरनवाल तृतीय रहीं। इसके अलावा, एक दर्जन सदस्यों को भी संस्था ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंच द्वारा हर वर्ष तीज महोत्सव का आयोजन होता है। इसी बहाने महिलाओं को अपने अंदर की कला दिखाने का और युवतियों को कला निखारने का अवसर भी मिल जाता है। शनिवार की शाम रंगारंग कार्यक्रम में महिलाएं गीत संगीत की तान पर खूब थिरकीं। छात्राएं और युवतियों ने उसमें शामिल होकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। मंच की संस्थापिका संगीता खन्ना ने कहा कि महिलाओं का समाज में योगदान पुरुषों से कमतर नहीं है। समाज को बनाने में महिलाओं का व्यापक योगदान रहा है, जिसे नकारा नहीं जा सकता। तीन घंटे चले कार्यक्रम के बाद बेस्ट सोलो डांसर रितिका खन्ना को, बेस्ट साज सज्जा अर्चना गुप्ता को, कजरी गीत जागृति जायसवाल और अंशु जायसवाल को, बेस्ट ग्रुप डांस के लिए ऋषिता बरनवाल, शची बरनवाल, शिवांगी जायसवाल और प्रियल गुप्ता, प्रियांशी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शिप्रा गोस्वामी रहीं। संचालन पूनम मौर्या और अवनि ने किया। आशा टिबरेवाल, किरन, आशी, सुधा बरनवाल, अलका, पूनम खत्री, मीरा बरनवाल, रश्मि ठुकराल आदि ने व्यापक सहयोग किया। उक्त बातें संस्था की अध्यक्षा संगीता खन्ना ने बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें