फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक बीमारियो के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर(भदोही)। भीषण गर्मी में भले ही अब तक लोग इंद्रदेव की मेहरबानियों का इंतजार कर रहे हों, लेकिन भीषण उमस के चलते बीमारियों की बारिश जरूर शुरू हो गई है। बुधवार को जिले के अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। अकेले जिला अस्पताल की ओपीडी में 840 पर्चियां कटीं, जबकि 56 मरीज इमर्जेंसी में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन

मानसून की आमद में देरी के साथ जैसे-जैसे मौसम की तल्खी बढ़ती जा रही है, बीमारियों को पांव पसारने का मौका मिल रहा है। जिले के कई गांवों में डायरिया का प्रकोप बढ़ने के साथ ही अन्य संक्रामक बीमारियों ने भी हमला तेज कर दिया है। इससे सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। बुधवार को अकेले जिला अस्पताल की इमर्जेंसी में 56 मरीज भर्ती कराए गए। इनमें से ज्यादातर मरीज डायरिया और उल्टी-दस्त, पेट की बीमारियों से पीड़ित थे। चिकित्सकों ने सभी को पानी की बोतलें चढ़ाईं। ओपीडी में 840 पर्चियां कटीं। दोपहर दो बजे तक जिला अस्पताल की ओपीडी मरीजों से भरी रही। इसी तरह सीएचसी, पीएचसी और निजी अस्पतालों में भी मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही। बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों में जोरई की रंजू (18), राम का पुरा की शीला (75), सरपतहां की उषा सिंह (27), ज्ञानपुर के रामराज (45), श्रीपुर की अंकिता पाल (10), बिहारीपुर की रेखा (30) समेत तमाम लोग शामिल रहे। दवा की दूकानों में भी मरीजों की भीड़ लगी रही। चिकित्सकों ने मौसम के रुख को देखते हुए गर्मी से बचने की सलाह दी है। जिले के चिकित्सक डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि इस मौसम में संयमित दिनचर्या और खानपान जरूरी है। बासी भोजन कतई न उपयोग करें। इससे पेट की बीमारियों को मौका मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें